Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRJD Appoints Giridhari Gop as State Election Officer for Jharkhand 2025-28

गिरिधारी गोप झारखंड प्रदेश राजद के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त

राजद के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे के निर्देश पर गिरिधारी गोप को झारखंड का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें जिला चुनाव पदाधिकारी एवं सहायक जिला चुनाव...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 22 Feb 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
गिरिधारी गोप झारखंड प्रदेश राजद के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त

राजद के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे के निर्देश पर पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिधारी गोप को सांगठनिक सत्र 2025-28 के चुनाव के लिए झारखंड का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। शनिवार को पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में राजद के सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने बताया कि गोप को जिला चुनाव पदाधिकारी एवं सहायक जिला चुनाव पदाधिकारी की नियुक्ति कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्राथमिक इकाई (बूथ स्तरीय समिति) से लेकर झारखंड के राज्य इकाई का चुनाव पार्टी संविधान के प्रावधानों के तहत कराने को कहा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें