Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRahul Gandhi s Visit to Bihar Strengthens Congress Party Ahead of Elections

राहुल के बिहार आने से कांग्रेस की ताकत बढ़ेगी : अखिलेश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के बिहार आगमन से पार्टी की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने महागठबंधन की मजबूती और विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार को हटाने की तैयारी की बात की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 4 Feb 2025 07:49 PM
share Share
Follow Us on
राहुल के बिहार आने से कांग्रेस की ताकत बढ़ेगी : अखिलेश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के बिहार आने से पार्टी की ताकत बढ़ेगी। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी पार्टी की पिछलग्गू नहीं है। कोई कांग्रेस को कम कर न आंके। कांग्रेस और राजद के संबंध अटूट हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में 243 विधानसभा सीट को लक्ष्य कर हम तैयारी कर रहे हैं। बिहार में एनडीए सरकार को हटाना है। बिहार में महागठबंधन मजबूत है। इस गठबंधन में कोई दूसरे गठबंधन से टूट कर आए तो स्वागत है। विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि आबकारी मंत्री रहते हुए जगलाल चौधरी ने शराबबंदी के लिए कानून बनाया, जबकि वे ऐसे समाज से आते थे, जिनका शराब निर्माण का व्यवसाय था।

राहुल गांधी आज पटना में

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी ने कहा कि राहुल गांधी बुधवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मंत्री जगलाल चौधरी की 130वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। वे यहां 11.30 बजे आजादी के परवाने कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें