Hindi NewsBihar NewsPatna NewsPope Francis Passes Away Indian Minister Jitan Ram Manjhi Expresses Deep Condolences

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन दुखद : मांझी

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उनका निधन विश्व शांति की चिंता करने वाले प्रगतिशील धर्मगुरु के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 21 April 2025 07:21 PM
share Share
Follow Us on
ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन दुखद : मांझी

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ईसाई धर्मगुरु के निधन ने दुनिया भर में उनके चाहने वालों को मर्माहत कर दिया है। उनका निधन दुखद है। कहा कि दुनिया भर के कैथोलिक ईसाइयों के धर्मगुरु पोप फ्रांसिस 88 वर्ष की उम्र तक किसी योद्धा की तरह रहे। पिछले कुछ महीनों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बावजूद उनकी चिंता विश्व शांति को लेकर थी। पोप फ्रांसिस अपने दौर के सबसे प्रगतिशील और संवेदनशील धर्मगुरु के तौर पर हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने कई गंभीर सवालों पर परंपराओं को तोड़ते हुए क्रांतिकारी फैसले लिये। भारत के साथ पोप फ्रांसिस के संबंध बेहद आत्मीय और खास थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें