Hindi NewsBihar NewsPatna NewsPatna Municipal Corporation Launches 24-Hour Water Supply Response Teams to Address Issues

जलापूर्ति की समस्याओं से निपटेगी नगर निगम की छह टीमें

पटना नगर निगम ने जलापूर्ति में समस्याओं को 24 घंटे के भीतर सुलझाने के लिए 6 क्विक रिस्पांस टीमों का गठन किया है। जलापूर्ति की समस्याओं जैसे पाइप फटना और मोटर जलने के लिए विशेष पदाधिकारी तैनात किए गए...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 23 April 2025 10:13 PM
share Share
Follow Us on
जलापूर्ति की समस्याओं से निपटेगी नगर निगम की छह टीमें

जलापूर्ति में बाधा आ रही हो, पाइप फटने से पानी बर्बाद हो रहा हो तो नगर निगम ऐसी समस्याओं से 24 घंटे के अंदर दूर करेगा। इन समस्याओं से निपटने के लिए 6 क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया है। वाटर बोर्ड के 7 अभियंताओं को इसकी जवाबदेही दी गई है, इसमें 6 पदाधिकारी प्रतिदिन सुबह 8 बजे अपने अंचल स्थित वार्डों का भ्रमण करेंगे। जलापूर्ति की समस्याओं को 24 घंटे में दूर करेंगे। एक पदाधिकारी मुख्यालय स्तर पर इसकी निगरानी करेंगे और इसकी रिपोर्ट नगर आयुक्त को उपलब्ध करवाएंगे। नियंत्रण कक्ष में बैठाए गए पदाधिकारी : नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर जलापूर्ति की समस्याओं के लिए अंचल में विशेष पदाधिकारी की तैनाती की गई है। मुख्यालय स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। नियंत्रण कक्ष में जो भी शिकायतें आएगी उसे बिना विलंब के समय पर समस्याओं को दूर किया जा सके। अंचल के साथ मुख्यालय स्तर पर पदाधिकारी प्रतिदिन इसकी समीक्षा करेंगे। नगर आयुक्त ने नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मियों को विशेष निर्देश दिया है कि जलापूर्ति संबंधित समस्याएं पाइप फटना, मोटर जलने, प्याऊ आदि की शिकायतों को गंभीरत पूवर्क दर्ज करेंगे और उसकी सूचना संबंधित पदाधिकारी तुरंत देंगे। आम लोग हेल्प लाइन नंबर 155304 एवं वॉट्सअप चैटबोट 9264447449 पर शिकायत कर सकते है।

वार्डों में प्याऊ की संख्या बढ़ाने का निर्देश

बढ़ती गर्मी को देखते हुए पटना नगर निगम की ओर से शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त प्याऊ की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। सभी 75 वार्डों में तीन अतिरिक्त प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पूर्व से भी शहर के सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की सुविधा दी जा रही है। प्याऊ के माध्यम से पटना नगर निगम के प्लांट से ठंडे आरओ वाटर की सुविधा दी जाती है। जिससे आमजनों को गर्मी से राहत मिले।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें