Hindi NewsBihar NewsPatna NewsNitish Kumar Participates in Shri Ram Navami Celebration in Patna

मुख्यमंत्री ने आरती कर रामनवमी शोभायात्रा का किया स्वागत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को श्री रामनवमी के अवसर पर पटना के डाकबंगला चौराहा पर शोभायात्रा में भाग लिया। उन्होंने आरती की और उपस्थित जन-समुदाय का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान कई गणमान्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 6 April 2025 08:28 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री ने आरती कर रामनवमी शोभायात्रा का किया स्वागत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की शाम श्री रामनवमी के अवसर पर पटना के डाकबंगला चौराहा पर श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया। उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री आधे घंटे तक रुके। बैठकर श्रीराम का भजन भी सुने। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित जन-समुदाय का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। आयोजकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत अंगवस्त्र भेंटकर किया। मौके पर उन्होंने श्री रामनवमी की राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। मंच का संचालन पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद संजय कुमार झा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, मेयर पटना सीता साहू, जदयू के प्रदेश महासचिव कमल नोपानी और छोटू सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्यगण, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें