मुकेश सहनी ने राबड़ी देवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी एक कर्तव्यपरायण महिला और सफल राजनीतिज्ञ हैं। सहनी ने उनके स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना...

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुकेश सहनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने न कर्तव्य परायण महिला के रूप में खुद को साबित किया है बल्कि एक सफल राजनीतिज्ञ भी रही हैं। उन्होंने उनके स्वस्थ्य और शतायु होने की कामना की। कहा कि राबड़ी देवी प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। वहीं, उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी राबड़ी देवी को जन्मदिन पर बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।