Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़पटनाMonsoon Weakens in Bihar Rainfall Decreases and Humidity Increases

सूबे में बारिश की कमी से बढ़ेगी उमस और गर्मी

राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में मानसून कमजोर हो गया है, जिससे झमाझम वर्षा में कमी आई है। अगले तीन से चार दिनों में उमस और गर्मी बढ़ने की संभावना है। हालांकि, मौसम सुबह और शाम सामान्य रहेगा। पिछले 24...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 18 Sep 2024 02:35 PM
share Share

राजधानी समेत प्रदेश में मानसून कमजोर होने से झमाझम वर्षा में कमी आई है। अगले तीन से चार दिनों तक मानसून कमजोर होने के कारण उमस और गर्मी बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, पटना सहित प्रदेश में बादलों की आवाजाही बने होने के कारण मौसम सुबह और शाम में सामान्य बना रहेगा। दिन में धूप निकलने के कारण उमस का प्रभाव होगा। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा का प्रभाव बना रहेगा। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादल शाम में छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी भागों के रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद समेत अन्य जिलों में बारिश हुई। भभुआ में सर्वाधिक वर्षा 30.6 मिमी दर्ज की गई। दिन में धूप निकलने के कारण राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 37.6 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 26 फीसदी वर्षा में कमी बनी हुई है।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा :

भभुआ के कुदरा में 17.4 मिमी, रोहतास के कोचस में 10.2 मिमी, औरंगाबाद के बारूण में 9.2 मिमी, रोहतास के सासाराम में 8.4 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 6.2 मिमी, रोहतास के डिहरी में 5.8 मिमी, भभुआ के चांद में 3.6 मिमी, रोहतास के इन्द्रपुरी में 3.0 मिमी, औरंगाबाद के कुटुंबा में 2.8 मिमी, रोहतास के काराकाट में 2.6 मिमी और रोहतास के तिलौथू में 2.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान :

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 34.0 27.0

गया 34.2 25.7

भागलपुर 34.7 27.4

मुजफ्फरपुर 34.0 27.2

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें