मोकामा में ऑटो लूटकांड का खुलासा, छह गिरफ्तार
मोकामा पुलिस ने चार दिनों में ऑटो लूटकांड का खुलासा करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी 30 जनवरी को हथियार के बल पर ऑटो लूटकर भाग गए थे। गिरफ्तार अपराधियों में कन्हैया कुमार, रुपेश...

मोकामा पुलिस ने चार दिनों में ऑटो लूटकांड का मंगलवार को खुलासा किया है। लूटपाट में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों ने मोकामा स्थित फोरलेन पर एक होटल के समीप ऑटो लूटपाट की थी। मोकामा थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मरांची निवासी कन्हैया कुमार, रुपेश कुमार अखिलेश कुमार, शेखपुरा के गुलशन शर्मा, बेगूसराय के अविनाश कुमार और सोनू कुमार शामिल है। उनकी निशानदेही पर बेगूसराय से लूट गया ऑटो और नौ मोबाइल बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों ने मोकामा स्थित फोरलेन पर 30 जनवरी को सरमेरा से हाथीदह के लिए ऑटो रिजर्व किया था। इसके बाद हथियारबंद अपराधियों ने रास्ते में चालक को मारपीट कर सीएनजी ऑटो लूटकर बेगूसराय की ओर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित नीरज कुमार ने मोकामा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद मोकामा थानाध्यक्ष, मरांची थानाध्यक्ष अवधेश कुमार पासवान और घोसवरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने जांच कर सभी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।