Hindi NewsBihar NewsPatna NewsIndian Minister Jitan Ram Manjhi Expresses Condolences Over Train Accident Defends Railway Minister

हादसा दुखद पर रेलमंत्री से इस्तीफा मांगना गलत : मांझी

केंद्र सरकार के एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने नई दिल्ली स्टेशन पर हुए हादसे को दुखद बताते हुए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारियों की चूक के लिए रेल मंत्री का इस्तीफा मांगना गलत है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 16 Feb 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
हादसा दुखद पर रेलमंत्री से इस्तीफा मांगना गलत : मांझी

केन्द्र सरकार के एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने नई दिल्ली स्टेशन पर हुए हादसे को दुखद बताया है। घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना प्रकट की है। साथ ही यह भी कहा है कि रेल अधिकारियों की चूक के लिए रेल मंत्री से इस्तीफा मांग लेना गलत है। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने रविवार को अपने शोक संदेश में कहा है कि घटना निःसंदेह आकस्मिक है। कई करोड़ लोगों को एक साथ कितनी मुश्किल से रेल मंत्रालय कुंभ स्नान करवा रहा है। अश्विनी वैष्णवजी के काम की तो तारीफ होनी चाहिए। हम उनके साथ हैं। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर दो संदेश लिखे हैं। पहले संदेश में उन्होंने कहा कि ईश्वर कठिन समय में परिजनों को संबल प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। वहीं, दूसरे संदेश में उन्होंने कहा है कि माना कि रेलवे के अधिकारियों से चूक हुई है। इसका मतलब यह नहीं कि सीधे तौर पर रेल मंत्री का इस्तीफा मांग लिया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें