हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 13 को
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पटना में होगी। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। बैठक में चुनाव और पार्टी...

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पटना में पार्टी के एम स्ट्रैंड रोड स्थित कार्यालय पर होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन इसकी अध्यक्षता करेंगे। इसमें देशभर के पार्टी नेताओं का जुटान होगा। बैठक में पार्टी संरक्षक सह केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, विधायक ज्योति देवी, प्रफुल्ल मांझी, दीपा मांझी आदि शिरकत रहेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव और पार्टी विस्तार सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक के दौरान कई अहम निर्णय लिये जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।