Hindi NewsBihar NewsPatna NewsFriendship Journey Hosts Love Color Festival for Acceptance and Awareness

दोस्ताना सफर ने प्रेम रंग महोत्सव आयोजित किया

दोस्ताना सफर द्वारा प्रेम रंग महोत्सव का आयोजन किया गया। यह जुलूस गांधी मैदान से शुरू होकर वहीँ समाप्त हुआ। कार्यक्रम में सभी लिंगों के लोग शामिल हुए और प्रेम की स्वीकार्यता, सुरक्षा, और एचआईवी एड्स...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 14 Feb 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
दोस्ताना सफर ने प्रेम रंग महोत्सव आयोजित किया

दोस्ताना सफर की ओर से प्रेम रंग महोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया। जुलूस कार्यक्रम को गांधी मैदान स्थित सतरंगी दोस्ताना रेस्टोरेंट से शुरू हुआ। गांधी मैदान का पूरा चक्कर लगाते हुए सतरंगी दोस्ताना रेस्टोरेंट पर ही समाप्त हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने मदद की। इसमें महिला पुरुष ट्रांसजेंडर सभी शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत प्रेम की स्वीकार्यता, प्रेमी जीवन में सफलता और उन्हें संरक्षण तथा एचआईवी एड्स सुरक्षा के बारे में बात की गई। इस मौके पर दोस्ताना सफर की अध्यक्ष और कार्यक्रम की संयोजक रेशमा प्रसाद ने कहा कि आज जिस तरीके से सभी प्रेम करना चाहते हैं लेकिन अपने आसपास में प्रेम की स्वीकार्यता के लिए जगह नहीं रखते हैं। यहां तक की प्रेमी व्यक्तियों की हत्याएं तक होती है। उन्हें अलग-अलग तरीके की प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। इसके लिए सामाजिक जागरूकता आवश्यक की गई। जागरूकता के क्रम में लवर्स प्राइड परेड प्रेम रंग महोत्सव लोगों के बीच में हम लेकर के आए। इस कार्यक्रम में सुमन मित्रा, मानसी अग्रवाल, अवंतिका, अनुप्रिया सिंह, कुसुम, मन्नत जरीन, पिंकी, आरती और हजारों साथी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें