Hindi NewsBihar NewsPatna NewsFormer Rajya Sabha Member Ali Anwar Ansari Joins Congress Party

पूर्व सांसद अली अनवर ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पूर्व राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी ने कांग्रेस में शामिल होने की विधिवत प्रक्रिया पूरी की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। उन्होंने नीतीश कुमार के साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 21 Feb 2025 08:43 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व सांसद अली अनवर ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पूर्व राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। गौर हो कि अनवर इसके पूर्व दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। मौके पर पसमांदा समाज की राजनीति करने वाले अली अनवर ने कहा कि 2017 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोगी रहे। नीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन करने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। दावा किया कि जब वे जदयू के साथ थे तो 2010 में एनडीए विधायकों की संख्या 200 के पार चली गयी थी। जब वह जदयू से हट गये तो पार्टी के विधायकों की संख्या 43 पर सिमट गयी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हुए। प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम, मदन मोहन झा, पूनम पासवान, ब्रजेश पांडेय, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, प्रतिमा कुमारी दास, सरवत जहां फातिमा, अजय उपाध्याय, अमिता भूषण, कपिलदेव प्रसाद यादव, ज्ञान रंजन, निधि पांडेय और स्नेहाशीष वर्धन पांडेय मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें