शाहपुर में आग से 11 झोपड़ियां जलकर राख
शाहपुर के दाउदपुर बगीचा में शुक्रवार को बिंद टोली में आग लगने से 11 झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। पार्षद प्रतिनिधि निरंजन कुमार के अनुसार, आग रूपन महतो के घर से शुरू...

शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर बगीचा में शुक्रवार को दोपहर बिंद टोली में अगलगी में 11 लोगों झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। जिसमें एक गाय झुलसने से जख्मी हो गई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। पार्षद प्रतिनिधि निरंजन कुमार ने बताया कि दोपहर में रूपन महतो के घर पीछे से आग की लपट उठी। पछुआ हवा तेज रहने से देखते ही देखते आग की लपटे उठने लगी। सूचना पाकर अग्निशमन की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। तब तक अगलगी में संजू देवी, हुदा महतो, शत्रुघ्न महतो, विद्या देवी, किरण देवी, रामनाथ महतो समेत अन्य लोगों का झौपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। अगलगी में महेश महतो का गाय झुलसने से जख्मी हो गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।