Hindi NewsBihar NewsPatna NewsDeputy CM Vijay Sinha Emphasizes Cultural Values of Ram Navami and BJP s Core Ideology

राममार्ग पर चलना ही भाजपा की विचारधारा का मूल आधार : विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि रामनवमी भगवान श्रीराम के प्रकटोत्सव का पर्व है, जो मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अयोध्या में रामलला का 'सूर्य तिलक' हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 6 April 2025 08:18 PM
share Share
Follow Us on
राममार्ग पर चलना ही भाजपा की विचारधारा का मूल आधार : विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि रामनवमी का अवसर भगवान श्रीराम के प्रकटोत्सव का अनुष्ठान तो है ही, साथ ही यह हमारी संस्कृति में मर्यादा के आविर्भाव का भी पर्व है। यह त्योहार हमें अपने आचरण और व्यवहार में मर्यादित संतुलन की प्रेरणा देता है। परिवार से लेकर समाज और समाज से लेकर राष्ट्र तक कर्तव्यनिष्ठ रहने का भाव भी जगाता है। राममार्ग पर चलना ही भाजपा की विचारधारा का मूल आधार है। रविवार को जारी बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि जब रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में रामलला का 'सूर्य तिलक' हो रहा है उसी दिन भाजपा का स्थापना दिवस भी मनाया जा रहा है। वास्तव में राममार्ग भाजपा के संगठन का मूल आधार भी है। इसलिए हमारी पार्टी में पद, पैसे और प्रतिष्ठा के पीछे भागने के बजाय सामाजिक समता और सुशासन के प्रति ध्येयनिष्ठ रहने को वरीयता दी जाती है। उन्होंने कहा कि अपने 45 वर्ष के सफर में भाजपा ने शुचिता, संस्कार और समरसता की राजनीति में विश्वास किया है। इसी आधार पर हमारा संगठन विस्तृत होकर आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें