सिविल सोसाइटी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी कांग्रेस : अल्लावारू
रविवार को बिहार में कांग्रेस ने विभिन्न सामाजिक और बौद्धिक संगठनों के साथ बैठक की। प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि सिविल सोसाइटी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने वोटर पंजीकरण और बूथ कमेटी निर्माण...

रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में राज्य के विभिन्न सामाजिक और बौद्धिक संगठनों के साथ प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने बैठक की। मौके पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सिविल सोसाइटी के लोगों से कांग्रेस को बहुत सारी अपेक्षाएं हैं। हम उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। बिहार प्रभारी ने कहा कि देश में अराजक माहौल बना हुआ है। उसे सुधारने में सिविल सोसाइटी के लोग अहम भूमिका निभा सकते हैं। सिविल सोसाइटी के सदस्य हमारे पार्टी के मैनिफेस्टो निर्माण में डोर-टू-डोर अभियान में सहयोगी के तौर पर मिलकर काम करें। साथ ही वोटर लिस्ट पंजीकरण अभियान और बूथ कमेटी निर्माण में सहयोग करें। सामाजिक संगठनों के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी रहेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस को सामाजिक तौर पर मजबूत करने में स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और सिविल सोसाइटी के बौद्धिक वर्गों की बेहद जरूरत है। बिहार में कोल्ड स्टोरेज की कमी है। किसानों की आमदनी कम है। बिहार की प्रति व्यक्ति आय के निम्न होने और पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की बात लगातार कहने वाली भाजपा नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार ने बंटाधार कर रखा है। नीति आयोग की रिपोर्ट में भी बिहार के बदहाल स्थिति को बताया गया। कार्यक्रम के संयोजक रिसर्च विभाग के चेयरमैन और प्रवक्ता आनंद माधव ने कहा कि हमें साथ चलने की जरूरत है, जिससे इस कुशासन एवं अलोकतांत्रिक शासन का अंत हो। संचालन रिसर्च विभाग की डॉ. मधुबाला ने किया। मौके पर प्रभारी सचिव द्वय सुशील कुमार पासी और शाहनवाज आलम, अमिताभ दुबे, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, डॉ. शशि सिंह, कुमार गौरव सहित अन्य नेता मौजूद थे।
सामाजिक पटल के विस्तार और सांगठनिक मजबूती के लिए
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।