Hindi NewsBihar NewsPatna NewsCongress Leaders Rajesh Kumar and Tejashwi Yadav Discuss Bihar Elections

तेजस्वी से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात में बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। राजेश कुमार ने कहा कि महागठबंधन के सभी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 6 April 2025 08:07 PM
share Share
Follow Us on
तेजस्वी से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से आत्मीय मुलाकात कर बिहार में गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद का कुशल क्षेम जाना। उन्होंने कहा कि मीडिया में जो महागठबंधन को लेकर बातें चल रही थी, हम लोगों के आने से सभी बातों पर विराम लग गया है। इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल पूरी ताकत के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने भी मुलाकात की थी। उसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें