Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar to Enhance Road Connectivity with 50 km Fours Lane Highway Initiative

हर 50 किलोमीटर की दूरी पर होगा फोरलेन : विजय सिन्हा

बिहार में 6650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य के किसी भी हिस्से से 50 किमी की दूरी पर फोरलेन सड़क उपलब्ध होगी। योजना के तहत अभियंताओं के अनुभव का...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 12 Feb 2025 08:02 PM
share Share
Follow Us on
हर 50 किलोमीटर की दूरी पर होगा फोरलेन : विजय सिन्हा

राज्य के किसी भी कोने से चलने पर अधिकतम 50 किमी की दूरी पर फोरलेन सड़क उपलब्ध होगा। उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि बिहार में 6650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है। लगभग दो हजार करोड़ की योजनाएं निविदा के चरण में है, जबकि 1060 करोड़ की योजनाएं एकरारनामा के स्तर पर है। प्राथमिकता के आधार पर विभाग विजन-2030 पर काम कर रहा है। इसके तहत राज्य के किसी भी हिस्से को 50 किलोमीटर के भीतर किसी न किसी फोरलेन हाईवे तक पहुंच सुलभ कराने पर बल दिया गया है। बुधवार को विभागीय समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पथ निर्माण विभाग की ओर से विभागीय कार्यों को सुसंगत बनाने के लिए यांत्रिक उपभाग को पुनर्गठित करने पर विचार किया जा रहा है। विभाग की कोशिश है कि अभियंताओं के अनुभव और कार्यक्षमता का युक्तिसंगत लाभ लिया जा सके। खास विशेषज्ञता रखने वाले अभियंताओं को प्लानिंग, डिजाइन और अनुश्रवण से जोड़कर उनकी दक्षता का लाभ लिया जाएगा। विभाग में 1100 अभियंताओं का कार्यबल है। बैठक में केन्द्र सरकार के साथ बेहतर तालमेल बनाने पर भी बल दिया गया। विभाग के एनएच उपभाग को तय समयसीमा के भीतर कार्य निष्पादन सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य अभियंता स्तर पर साप्ताहिक अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है। अनुश्रवण व्यवस्था को और सुदृढ करने के लिए 'मॉनिटरिंग एप' विकसित किया जाएगा ताकि वरीय अभियंताओं के क्षेत्र भ्रमण का रिकॉर्ड तथा रियल टाइम प्रगति अपडेट मुख्यालय को मिल सके।

कहा कि सुलभ और संपर्कता के साथ हमारा विशेष बल सुरक्षित संपर्कता पर भी है। इसके लिए हर डिवीजन में फुटब्रिज, जगह-जगह पर जेब्रा क्रॉसिंग तथा दृष्टिबाधित राहगीरों के लिए रेज्ड रोड मार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जगह-जगह पर सड़क सुरक्षा मैसेज के साथ गैंट्री साइनबोर्ड भी लगाए जाएंगे। समीक्षा बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर सिंह, सचिव कार्तिकेय धनजी के साथ वरीय अभियंता शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें