बाढ़ पूर्व स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियां शुरू
बिहार के कई जिलों में बाढ़ से राहत के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मार्गदर्शिका जारी की है। अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जिलों को बाढ़ पूर्व तैयारियों के लिए निर्देश दिए हैं, जिसमें महामारी रोकथाम समिति...

बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित होते हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित जिलों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए मार्गदर्शिका जारी की है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की ओर से बाढ़ पूर्व तैयारियों के लिए जिलों को निर्देश है कि बाढ़ की आशंका को देखते हुए बचाव का पूर्वाभ्यास शुरू कर दें। जिलों को कहा गया है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महामारी रोकथाम समिति का गठन करें। इस समिति में उप विकास आयुक्त, एसपी, सिविल सर्जन, आपूर्ति विभाग के साथ ही आपदा प्रबंधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।