Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Development Under Nitish Kumar Strength and Resilience Amidst Challenges

दैवीय आशीर्वाद के साथ नीतीश का व्यक्तिगत पराक्रम भी महत्वपूर्ण : नवल शर्मा

जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शक्ति और व्यक्तित्व के पराक्रम ने राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। विरोधियों के आक्रमणों के बावजूद नीतीश कुमार ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 22 Feb 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
दैवीय आशीर्वाद के साथ नीतीश का व्यक्तिगत पराक्रम भी महत्वपूर्ण : नवल शर्मा

जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का यह कहना बिल्कुल सही है कि नीतीश कुमार में दैवीय शक्ति है, लेकिन दैवीय आशीर्वाद से ज्यादा महत्वपूर्ण नीतीश कुमार के व्यक्तित्व का पराक्रम और पुरुषार्थ है। विरोधियों के लाख आक्रमण के बीच बिना विचलित हुए चेहरे पर शांति और सौम्य मुस्कान लिए बिहार के विकास की धुन में मगन रहना किसी और के बूते की बात नहीं है। मौसम का तापमान चार डिग्री हो या चालीस डिग्री उनके बढ़ते कदम कभी रुके नहीं। यह नीतीश कुमार का पराक्रम ही है कि आज बिहार विकास के सारे मानकों पर अन्य राज्यों के लिए एक नजीर पेश कर रहा है। जो बिहार कभी बीमारू था आज वह अपने विकास कार्यों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें