Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Congress Gears Up for Elections Aiming to Defeat NDA

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया शंखनाद

बिहार कांग्रेस ने चुनावी मोड में प्रवेश किया है। पार्टी ने पुरानी गलतियों से सबक लेकर सुधार की योजना बनाई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने चंपारण दौरे की शुरुआत की, जबकि अन्य नेता भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 22 Feb 2025 08:51 PM
share Share
Follow Us on
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया शंखनाद

बिहार कांग्रेस चुनावी मोड में आ गई है। प्रदेश कांग्रेस पुरानी गलतियों से सीख लेकर सुधार के लिए तैयार है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पिछले एक सप्ताह से चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के बाद शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चंपारण का दौरा शुरू किया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा वैशाली पहुंची हैं। बिहार प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम एक सप्ताह के दौरे पर अररिया, पूर्णिया, बेगूसराय के लिए निकल चुके हैं। पार्टी नेताओं के अगले दौरे के कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। चुनाव के लिए वार रूम के पुनर्गठन किया जा रहा है। चम्पारण दौरा के पहले पटना में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य बिहार में एनडीए की डबल इंजन की सरकार का सफाया करना है। विधानसभा चुनाव में एनडीए को हराना है। हमने विधानसभा चुनाव में 50 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य आसान नहीं है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। इस बार बिहार कांग्रेस के पक्ष में चौकाने वाला परिणाम आएगा। हम इसी लक्ष्य के साथ चुनावी जंग में निकल रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें