पीएम के नेतृत्व में भाजपा ने देश को नई दिशा दी : सम्राट
बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी स्थापना दिवस पर देशवासियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भाजपा की 44 वर्षीय यात्रा को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि पार्टी ने भारत को...

बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर देशवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व शुभचिंतकों को शुभकामनाएं दी है। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को उस संकल्प के साथ हुई थी, जिसमें भारत को एक आत्मनिर्भर, सशक्त और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 44 वर्षों की इस यात्रा में भाजपा ने न केवल भारत की राजनीति को नई दिशा दी, बल्कि राष्ट्र सेवा के अपने मूल मंत्र पर अडिग रहते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक अपनी नीतियों का लाभ पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में भाजपा आज केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा, एक आंदोलन और राष्ट्रनिर्माण की भावना का नाम बन चुकी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हर परिस्थिति में देश और समाज की सेवा की है, चाहे वो आपदा हो, चुनाव हो या जनसेवा का कोई और माध्यम। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और भाजपा के सहयोग से राज्य को नई दिशा और गति मिल रही है। भाजपा विचारधारा नहीं, एक राष्ट्रवादी आंदोलन है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।