Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Assembly Elections on Schedule Nitish Kumar s Progress Yatra Marks Development Milestone

समय पर होंगे विस चुनाव, नीतीश के नेतृत्व में एनडीए तैयार : चौधरी

संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव समय पर होंगे। नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा, जो 23 दिसंबर से शुरू होकर 21 फरवरी को समाप्त हुई, ने बिहार के विकास में नया मील का पत्थर...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 22 Feb 2025 06:59 PM
share Share
Follow Us on
समय पर होंगे विस चुनाव, नीतीश के नेतृत्व में एनडीए तैयार : चौधरी

संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव समय पर होंगे, जो इस साल अंत में होना है। वैसे नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की तैयारी पूरी है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा बिहार के विकास गाथा में नया मील का पत्थर साबित होगी। 23 दिसंबर को पश्चिम चम्पारण से शुरू होकर इसका समापन 21 फरवरी को पटना में हुआ। यूं तो नीतीश कुमार की सभी यात्राएं महत्वपूर्ण रही हैं, लेकिन प्रगति यात्रा की अहमियत बिल्कुल अलग तरह की है। चौधरी ने कहा कि प्रगति यात्रा का मुख्य मकसद पिछले डेढ़-दो दशकों में हुए न्याय के साथ विकास के बाद बची हुई महत्वपूर्ण जनोपयोगी विकास योजनाओं की पहचान कर तत्काल उनका निराकरण करना था। महीनों पहले से इसकी तैयारी की गई थी। इसी आधार पर सभी जिलों में यात्रा के अन्तिम कार्यक्रम समीक्षा बैठक में तमाम जन प्रतिनिधियों के समक्ष उन समस्याओं के निदान की मुख्यमंत्री ने घोषणा की। उसके बाद उनके क्रियान्वयन के संबंध में सभी निर्णय भी सरकार द्वारा ले लिए गए। अतः मुख्यमंत्री की सफलतम यात्राओं में हमेशा प्रगति यात्रा शुमार होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें