Hindi NewsBihar NewsPatna NewsAssembly to Prioritize Women Legislators Questions on International Women s Day
आज विधानसभा में पहले महिलाओं के सवाल लिए जाएंगे
विधानसभा में महिला विधायकों के सवालों को सबसे पहले पूछा जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने यह घोषणा की है कि 8 मार्च को महिला दिवस के कारण शुक्रवार को यह विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा,...
Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 6 March 2025 07:11 PM

विधानसभा में शुक्रवार को सबसे पहले महिला विधायकों के सवाल किये जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने गुरुवार को सदन की कार्यवाही के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस के कारण यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, 8 मार्च को शनिवार होने के कारण सदन की कार्यवाही नहीं होगी। लिहाजा, शुक्रवार को ही ऐसा करने का निर्णय लिया गया है। भोजनावकाश के बाद आसन पर भी महिला अध्याशी सदस्य को सदन संचालन का अवसर मिलेगा। ऐसे गुरुवार को भी विधानसभा अध्यक्ष ने महिला अध्याशी सदस्य ज्योति मांझी को सदन संचालन का दायित्व सौंपा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।