Hindi NewsBihar NewsPatna NewsAlka Lamba to Attend Bihar Pradesh Mahila Congress Meeting Ahead of Assembly Elections
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा आज से बिहार दौरे पर
बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शामिल होंगी। वे 19 फरवरी से चार दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगी। यह बैठक आगामी बिहार विधान सभा...
Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 18 Feb 2025 08:17 PM

बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शामिल होंगी। वे 19 फरवरी से चार दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगी। मंगलवार को यह जानकारी बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा ने दी। आगामी बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रदेश महिला कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए निर्णय लिए जा सकते हैं। साथ ही प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा आगामी कार्यक्रम भी तय होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।