Hindi Newsबिहार न्यूज़one thousand jawans and 98 magistrate will deployed in patna gandhi maidan during independence day programme

Independence Day : गांधी मैदान में 98 मजिस्ट्रेट और एक हजार जवान, आम लोगों की किस गेट से एंट्री; जान लें सबकुछ

गांधी मैदान एवं कारगिल स्मृति चौक में विधि-व्यवस्था के लिए कुल 60 विभिन्न स्थानों पर 98 दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। 4 सेक्टर दंडाधिकारी भी मुस्तैद रहेंगे। दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों को भी तैनात किया गया है।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटनाWed, 14 Aug 2024 06:21 AM
share Share
Follow Us on
Independence Day : गांधी मैदान में 98 मजिस्ट्रेट और एक हजार जवान, आम लोगों की किस गेट से एंट्री; जान लें सबकुछ

स्वतंत्रता दिवस पर पटना के गांधी मैदान के आसपास 98 मजिस्ट्रेट और एक हजार जवान तैनात रहेंगे। आम जनता का प्रवेश गेट संख्या 4,5, 6 और 7 से होगा। इसस बाबत परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास मंगलवार को किया गया। सुबह आठ बजे पूर्वाभ्यास शुरू हुआ। शहीद-ए- करगिल स्मृति स्थल पर माल्यार्पण करने के बाद आयुक्त कुमार रवि ने परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। कुल 20 टुकड़ियां भाग ले रही हैं। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा है कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सजग और तत्पर रहेंगे। मौके पर डीएम डॉ.चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर और वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा उपस्थित थे।

पूरे गांधी मैदान को चार सेक्टर एवं सब-सेक्टर में बांटा गया है। इसमें अपर जिला दंडाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक को वरीय प्रभार में रखा गया है। गांधी मैदान एवं कारगिल स्मृति चौक में विधि-व्यवस्था के लिए कुल 60 विभिन्न स्थानों पर 98 दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। 4 सेक्टर दंडाधिकारी भी मुस्तैद रहेंगे। दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों को भी तैनात किया गया है। महिला बल, लाठी बल एवं अन्य पुलिस बल भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल 15 अगस्त को सुबह 6 बजे प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच जाएंगे। तब तक मुस्तैद रहेंगे जब तक भीड़ चली न जाए।

60 हजार वर्ग फीट में दर्शकों के लिए लग रहा शेड 

 डीएम ने कहा कि लगभग साठ हज़ार वर्ग फीट में दर्शक दीर्घा के ऊपर शेड का निर्माण हो रहा है। इससे दर्शकों को बदलते मौसम में गर्मी तथा बरसात से राहत मिलेगी। गांधी मैदान में 13 झांकियां दिखाई जाएगी। वहीं ऊंची इमारतों के ऊपर भी जवान तैनात रहेंगे। सादे लिवास में भी रहेंगे।

गांधी मैदान में साढ़े आठ बजे से होगा प्रवेश

सभी अतिथि सुबह 8.30 बजे तक स्थान ग्रहण कर लेंगे। आम जनता का प्रवेश गेट नं. 4, 5, 6 एवं 7 से होगा। भारतीय रिजर्व बैंक के सामने स्थित गांधी मैदान के दक्षिण द्वार गेट संख्या 9 से मीडियाकर्मी प्रवेश करेंगे। गांधी मैदान में आमंत्रित अतिथियों का प्रवेश गेट नम्बर 10 से होगा। ब्रजकिशोर पथ (एक्जीविशन रोड) के सामने रामगुलाम चौक के पास स्थित गांधी मैदान के दक्षिण मुख्य द्वार गेट संख्या 10 से विशिष्ट अतिथियों का प्रवेश होगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें