Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Nitish Dy CM Vijay kumar sinha attack on Rahul Gandhi Tejaswi yadav Mamta and kejriwal on Bangladesh violence

बांग्लादेश के हिन्दुओं की चीत्कार नहीं सुन पा रहे; राहुल, तेजस्वी, ममता, केजरीवाल पर बरसे विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने कहा कि ये लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ भारी अत्याचार हो रहा है। उनके साथ न सिर्फ हिंसा हो रही है बल्कि उनकी संपत्ति लूटी जा रही है। हिंदू वहां अल्पसंख्यक हैं उपर से यह अत्याचार। लेकिन हिंदुओं की मां-बहन की चीत्कार इन लोगों को सुनाई नहीं पड़ी।

Sudhir Kumar हिन्दुस्तान, गयाSun, 25 Aug 2024 03:59 AM
share Share

बिहार के उप मुख्यमंत्री औ बीजेपी के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद प्रमुख लालू के बेटे तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है। शनिवार को गया विष्णुपद मंदिर पहुंचे विजय सिन्हा ने बांग्लादेश में जारी हिंसा पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरिवाल को भी लपेटा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की घटना पर सभी चुप हैं। विष्णुचरण की पूजा-अर्चना के बाद वे मीडिया से मुखातिब हुए और विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे। बिहार की कानून व्यवस्था पर तेजस्वी यादव के सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बहुत अच्छे से चल रही है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ये लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ भारी अत्याचार हो रहा है। उनके साथ न सिर्फ हिंसा हो रही है बल्कि उनकी संपत्ति लूटी जा रही है। हिंदुओं का अस्तित्व वहां खतरे में है। पहले से ही हिंदू वहां अल्पसंख्यक हैं उपर से यह अत्याचार। लेकिन हिंदुओं की मां-बहन की चीत्कार इन लोगों को सुनाई नहीं पड़ी। विजय सिन्हा ने कहा कि उपद्रवियों द्वारा उनके घरों में आग लगायी गई, दुकानें लूटी गईं और पूरी तरह से हिंदू ठिकानों को जला दिया गया। लेकिन ये सब इन लोगों को दिखाई नहीं पड़ी। धिक्कार है ऐसे लोगों का। तुष्टिकरण की राजनीति में इन लोगों ने आंखें मूंद ली है।

ये भी पढ़े:CM के चमचे-बेलचे…,नीतीश कुमार बेचारे हो गए हैं; खूब बरसे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव को झूठा आरोप लगाने से काम नहीं चलेगा। खामी है तो सरकार को बताएं। सजग करें। वे नेता प्रतिपक्ष हैं, संवैधानिक पद पर हैं। वे अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें। सच्चाई और खामी से सरकार को अवगत कराएं। लेकिन, तेजस्वी दिल्ली, सिंगापुर तो कभी पटना से बैठकर ट्विट करते हैं। सरकार तैयारी कर रही है। ट्विट से सरकार नहीं चलती। लॉ एंड आर्डर में लापरवाही व निष्क्रिता की समीक्षा मुख्यमंत्री कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि सूबे में चढ़ावा लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे प्रमाणित करें। जो चढ़ावा लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग करते हैं इसे प्रमाणित करें। आरोप लगाने से काम नही चलेगा।

ब्रह्मर्षि बुद्धिजीवी संघ ने डिप्टी सीएम को किया सम्मानित

ब्रह्मर्षि बुद्धिजीवी संघ की एक बैठक शनिवार को शांति निकेतन एकेडमी परिसर में हुआ। समाजसेवी व भाजपा नेता हरिप्रपन्न ने बैठक की अध्यक्षता की। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बैठक में शामिल हुए। इस दौरान डॉक्टर, प्रोफेसर, शिक्षाविद्, पैक्स अध्यक्ष, मुखिया व अन्य मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री को ब्रह्मर्षि बुद्धिजीवी संघ के द्वारा सम्मानित किया गया। इस बैठक में डॉ नवनीत निश्चल, डा. ऋषिकेश कुमार, डॉ क्रांति किशोर, डा. दीनानाथ कुमार, डा. मृत्युंजय कुमार सिंह, डा. शैलेंद्र कुमार, डा. नीरज कुमार सहित कई प्रख्यात चिकित्सक उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें