Hindi Newsबिहार न्यूज़Nepal to take complete control of Susta village dispute with India due to flood 50 years ago

सुस्ता गांव पर पूरी तरह कब्जे की तैयारी में नेपाल, 50 साल पहले आई बाढ़ से हुआ था भारत से विवाद

भारत-नेपाल सीमा पर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के पास स्थित विवादित सुस्ता गांव पर नेपाल अब पूरी तरह कब्जा जमाने की दिशा में काम कर रहा है। 50 साल पहले आई बाढ़ के बाद भारतीय क्षेत्र पर नेपाल ने अपना अधिकार जमा लिया था।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पश्चिम चंपारण, चंद्रभूषण शांडिल्यFri, 30 Aug 2024 05:56 AM
share Share

भारत और नेपाल की सीमा पर स्थित सुस्ता गांव पर पड़ोसी देश पूरी तरह कब्जा करने जा रहा है। यह गांव कभी भारतीय सीमा में था। 50 साल पहले आई बाढ़ से यह क्षेत्र गंडक नदी के उस पार चला गया और विवाद खड़ा हो गया। फिर नेपाल ने इस पर अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया। अब राज्य बदलकर नेपाल इस विवादित गांव को पूरी तरह कब्जाने की तैयारी में है। नए वित्तीय वर्ष में सुस्ता को हथियाने के लिए पूरा का पूरा त्रिवेणी नगर पालिका क्षेत्र का राज्य ही बदल जाएगा। त्रिवेणी को गंडकी प्रदेश से निकालकर लुंबनी प्रदेश में शामिल करने की योजना पर नेपाल ने काम शुरू कर दिया है।

त्रिवेणी को सुस्ता सहित लुबंनी शामिल करने का फैसला नेपाल के नवलपरासी जिला के परासी में समन्वय समिति की सातवीं बैठक में लिया गया। जिला समन्वय समिति के प्रमुख भगवान यादव ने बताया कि नवलपरासी जिले का विभाजन हुआ था, तब त्रिवेणी को गंडकी प्रदेश में शामिल किया गया था। सुस्ता के साथ ही त्रिवेणी के सभी वार्डों को गंडकी प्रदेश से अब लुंबनी में शामिल कर दिया जाएगा। क्षेत्र संख्या दो के सांसद शशांक का कहना है कि त्रेविणी धाम की भौगोलिक बनावट के कारण यहां के लोगों को मुख्यालय में जाने में काफी दूरी तय करनी पड़ती है। इस समस्या को देखते हुए राज्य बदला जा रहा है।

बुद्ध सर्किट से जोड़ने की होगी पहल

नेपाल त्रिवेणी धाम को गंडकी से लुंबनी प्रदेश में शामिल करने के बाद उसे बुद्ध सर्किट से जोड़ने की दिशा में काम करेगा। पूर्व में त्रिवेणी से वाल्मीकि आश्रम को जोड़ने के लिए पड़ोसी देश केबल ब्रिज बना चुका है।

गंडक नदी तय करती है भारत-नेपाल की सीमा

दरअसल, भारत और नेपाल की सीमा को गंडक नदी तय करती है। करीब पांच दशक पहले तक सुस्ता, नरसहिया समेत आसपास के गांव भारतीय क्षेत्र में थे। गंडक नदी इन गावों के दूसरी तरफ बहती थी। 50 साल पहले गंडक नदी में बाढ़ आई और कटाव शुरू हो गया। नदी ने अपना रास्ता बदल दिया और भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। इससे भारतीय क्षेत्र नदी के उस पार चला गया। वहां की जमीन पर नेपाल ने अधिकार बढ़ाना शुरू कर दिया। इससे विवादित सुस्ता गांव पर भी नेपाल का कब्जा हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें