Hindi NewsBihar NewsNawada NewsFather-in-Law Arrested for Son-in-Law s Murder in Nawada

दामाद की हत्या के आरोप में ससुर को किया गिरफ्तार

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।नवादा नगर थाने की पुलिस ने दामाद की हत्या के आरोप में उसके ससुर को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया।

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाWed, 7 May 2025 01:55 PM
share Share
Follow Us on
दामाद की हत्या के आरोप में ससुर को किया गिरफ्तार

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा नगर थाने की पुलिस ने दामाद की हत्या के आरोप में उसके ससुर को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बिपिन कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोनी के स्व. आनंदी सिंह का बेटा बताया जाता है। नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 30 जनवरी 2025 को नगर थाना कांड संख्या-106/25 दर्ज है। मामले में मृतक के पिता गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के भरेकी गांव के गनौरी सिंह के बेटे शत्रुघ्न सिंह ने उसके बेटे की ससुराल में हत्या कर देने का आरोप लगाया था।

इस मामले में कुल छह लोगों को नामजद बनाया गया था। जिसमें पत्नी प्रिया कुमारी, ससुर बिपिन सिंह, सास बेबी देवी, साली जूही कुमारी व दो साला जयप्रकाश सिंह व ओमप्रकाश सिंह आरोपित हैं। पिता का आरोप है कि उसका बेटा सोनू कुमार अपने ससुराल बुधौल में पिछले छह माह से रह रहा था। पत्नी व अन्य परिजनों द्वारा उसे आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। सभी ने मिलकर उसके पुत्र की जान ले ली। पंखे के हुक से लटका मिला था शव सोनू का शव 29 जनवरी की शाम बुधौल स्थित उसके ससुराल से बरामद की गयी थी। उसका शव पंखे के हुक से लटका हुआ पाया गया था। सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने शव बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद 30 जनवरी को शव परिजनों को सौंप दिया गया था। परिजनों के मुताबिक सोनू पिछले कुछ समय से अपने ससुराल में रह रहा था। जहां उसे पत्नी समेत सभी मिलकर प्रताड़ित कर रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें