Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsWoman Assaulted and Robbed Over Witchcraft Allegations in Village

डायन के आरोप में महिला को पीटा, नौ के खिलाफ केस

एक गांव की महिला को डायन के आरोप में बदमाशों ने बुरी तरह पीटा। उसके गले से सोने की चेन और 15 हजार रुपये नकद छीन लिए गए। महिला के पति ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 21 Feb 2025 07:00 PM
share Share
Follow Us on
डायन के आरोप में महिला को पीटा, नौ के खिलाफ केस

पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को डायन के आरोप में बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी। उसके गले से सोने की चेन और 15 हजार नकद छीन लिया गया। मामले को लेकर महिला के पति ने गांव के ही अनिल पासवान, सुनील पासवान, संतलाल पासवान, शंकर पासवान, चंदा देवी, गीता देवी, हिरन देवी, कृष्णा देवी तथा चुनमुन देवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपित लाठी-डंडा से लैस होकर आए और पत्नी को डायन कहकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बाल पकड़ कर घसीटने लगे। गले से सोने की चेन और नकद 15 हजार रुपये छीन लिया। जाते-जाते घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर, थानेदार मोनू कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैञ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें