Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsWoman Abducted in Aurai Four Suspects Named in Case

गलत नीयत से महिला का अपहरण, चार नामजद

औराई के एक गांव से 7 फरवरी को महिला का अपहरण कर लिया गया। मामले में महिला के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में विकास शाही, अजय सहनी, राम विनोद शाही, और सुधीर सहनी शामिल हैं। घटना उस...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 16 Feb 2025 09:57 PM
share Share
Follow Us on
गलत नीयत से महिला का अपहरण, चार नामजद

औराई, एसं। थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते सात फरवरी को गलत नीयत से महिला का अपहरण कर लिया। मामले को लेकर महिला के पिता ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें विकास शाही, अजय सहनी, राम विनोद शाही, सुधीर सहनी को नामजद किया है। उसने पुलिस को बताया कि बीते सात फरवरी की सुबह 9:00 बजे पुत्री अपने 12 साल की पुत्री को स्कूल पहुंचाने जा रही थी। उसी दौरान चारों आरोपितों ने वाहन में जबरन बैठा लिया। नतिनी ने घर आकर सारी बात बताई। केस के अनुसंधानक दारोगा रोशन मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। इधर, थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें