Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsWeather Fluctuations in Muzaffarpur Temperature Changes and Fog Forecast

फरवरी में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री पहुंचा

मुजफ्फरपुर में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई, अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में हल्के कोहरे की संभावना है। 25-26...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 22 Feb 2025 06:37 PM
share Share
Follow Us on
फरवरी में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री पहुंचा

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार को एक बार फिर हवा का रूख बदलने से पिछले 24 घंटे में सूरज की तल्खी में कमी आई। हालांकि, इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में आंशिक बढ़ोतरी हुई। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जिले में अगले दो दिनों में कहीं-कहीं सुबह या देर रात के समय हल्का या छिछला कोहरा दिखाई दे सकता है। 25 और 26 फरवरी को एक बार फिर से सूरज की तल्खी बढ़ने का अनुमान है। इससे तापमान का असर वास्तविक तापमान से कहीं अधिक महसूस किया जा सकता है। फिलहाल अगले चार दिनों तक जिला ग्रीन जोन में रहेगा।

शनिवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 30 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें पिछले 24 घंटे की तुलना में 0.1 डिग्री की वृद्धि हुई। हवा का रूख पुरवा से पछिया होने के कारण हवा में नमी की मात्रा में वृद्धि देखी गई। सुबह में यह एक बार फिर से 98 प्रतिशत तो दोपहर में 70 प्रतिशत तक रहा। इस कारण सुबह में हल्के कोहरे का असर देखा गया।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि 24 फरवरी की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ शुरू होगा, जो जिले के मौसम को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही दिखेगी। आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में थोड़ा उछाल आ सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें