Notification Icon

तीन वार्डों से एक हफ्ते से नहीं हो रहा कूड़े का उठाव

ट्रैक्टर के अभाव में एक हफ्ते शहर के तीन वार्ड से कूड़े का उठाव नहीं हो रहा है। वार्ड 49 की पार्षद नीलम देवी के पति शंकर गुप्ता ने अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि...

हिन्दुस्तान टीम मुजफ्फरपुरThu, 1 Aug 2019 09:18 AM
share Share

ट्रैक्टर के अभाव में एक हफ्ते शहर के तीन वार्ड से कूड़े का उठाव नहीं हो रहा है। वार्ड 49 की पार्षद नीलम देवी के पति शंकर गुप्ता ने अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वार्ड 49 ही नहीं 12 और 13 में भी कूड़े का उठाव बंद है। इस पर अपर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। साथी बहलखाना सहायक डार्विन कुमार से कारण पूछा। इस पर उन्होंने स्वीकार किया कि तीनों वार्ड से कूड़े का उठाव नहीं हो रहा है। बताया कि निगम के तीन ट्रैक्टर खराब हैं। इस कारण परेशानी है। अपर नगर आयुक्त ने इस मामले में बहलखाना प्रभारी और सहायक से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया है। साथ ही सिटी मैनेजर से इसकी जानकारी मांग गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें