जेल में बंद पूर्व सैनिकों के जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी
मुजफ्फरपुर में शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद पूर्व सैनिकों का जीवन प्रमाण पत्र अद्यतन किया गया। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने इस प्रक्रिया को पूरा किया, जिससे उनकी रुकी हुई पेंशन...

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड पदाधिकारी उमेन्द्र त्रिपाठी, विंग कमांडर व भूतपूर्व वायु सैनिक मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद पूर्व सैनिकों का जीवन प्रमाण-पत्र अद्यतन कराया। जेल अधीक्षक के चेंबर में यह प्रक्रिया पूरी की गई। जिन पूर्व सैनिकों का जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया की गई, इसमें एक महाराष्ट्र के भी पूर्व सैनिक शामिल हैं। यह नौ सेना से रिटायर है।
मालूम हो कि आठ फरवरी को केंद्रीय कारा में बंदी दरबार लगा था। इसमें बंदियों ने जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी नहीं होने की जानकारी दी थी। डीएम सुब्रत कुमार सेन के आदेश पर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी उमेंद्र त्रिपाठी व नोडल पदाधिकारी पूर्व वायु सैनिक मनोज कुमार सिंह के साथ जेल पहुंचकर पूर्व सैनिकों के लंबित जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी की। नवंबर से लेकर अबतक उनकी पेंशन रुकी है। प्रक्रिया होने के बाद पेंशन शुरू हो सकेगी। मौके जेल अधीक्षक ब्रिजेश सिंह मेहता भी थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।