Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTributes Paid to Bihar Kesari Shri Krishna Singh on 64th Death Anniversary

‘आधुनिक बिहार के निर्माता थे श्रीकृष्ण सिंह

बिहार केसरी के नाम से प्रसिद्ध प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 64वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उन्हें आधुनिक बिहार का निर्माता बताया और उनकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 1 Feb 2025 04:00 AM
share Share
Follow Us on
‘आधुनिक बिहार के निर्माता थे श्रीकृष्ण सिंह

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार केसरी के नाम से प्रसिद्ध प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 64वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उन्हें आधुनिक बिहार का निर्माता बताया।

जिला कांग्रेस की ओर से तिलक मैदान में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल सहित अन्य ने श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संयुक्त बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप मे काम करते हुए उन्होंने शिक्षा, कृषि और उद्योग क्षेत्र में काफी कार्य किया। उनके समय में देश के औद्योगिक नक्शे पर प्रदेश सबसे बड़े पांच राज्यों में शामिल था। इस कारण उन्हें बिहार केसरी के रूप में पहचान मिली। मौके पर जिला प्रवक्ता समीर कुमार, महेन्द्र श्रीवास्तव, केदार सिंह पटेल, त्रिभुवन पटेल, कुणाल सहाय, सविता श्रीवास्तव, प्रभात चन्द्र, गोपाल मिश्र, रितेश सिन्हा, हामिद अनवर, मोहन कुमार, नमण शर्मा आदि थे।

इधर, भगवानपुर स्थित स्वामी सहजानंद स्मृति किसान भवन में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने बिहार केसरी को आधुनिक बिहार का निर्माता बताया। मौके पर वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा नीरज, वीरेंद्र कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, उदय बाबू, मनोज कुमार सिंह, त्रिभुवन पटेल, लक्ष्मण ठाकुर, राधा मोहन सिंह, अजय सिंह, आलोक कुमार, अवधेश ठाकुर व अन्य थे।

कुशल राजनेता के साथ समाज सुधारक थे श्री बाबू: सुरेश शर्मा

स्पीकर चौक स्थित अटल सभागार में भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने श्रीकृष्ण सिंह को कुशल राजनेता के साथ समाज सुधारक और कुरीतियों पर प्रहार करने वाला बताया। भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि श्री बाबू की दूरदर्शिता से अखंड बिहार के रांची में एचईसी कारखाना, बोकारो स्टील कारखाना, सिंदरी का रासायनिक खाद कारखाना, बरौनी तेल शोधक कारखाना आदि की स्थापना हुई। मुजफ्फरपुर पश्चिमी जिला अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने श्री बाबू को एक महान स्वतंत्रता सेनानी कहते हुए भारत रत्न देने की मांग की। कार्यक्रम में सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ नेत्री डॉ. तारण राय, सुनील कुमार, शिव शंकर प्रसाद साहू, फेकू राम, मोहन प्रसाद, प्रो. अरुण कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

श्रीबाबू को बिहार में औद्योगिकीकरण के जनक : रामबाबू

जदयू जिला कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने श्रीबाबू को बिहार में औद्योगिकीकरण का जनक कहा। कहा कि वर्तमान सीएम नीतीश कुमार उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर प्रदेश के विकास में जुटे हैं। मौके पर प्रो. अरुण पटेल, मनोज कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा, रमेश बिपल्वी, शंभू मिश्रा, श्रवण झा, सहित अन्य थे।

जिला जदयू मुजफ्फरपुर ग्रामीण पार्टी की ओर से इमलीचट्टी कर्पूरी सभागार में शैलेश कुमार शैलू की अध्यक्षता में पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में सौरभ साहब, धनंजय कुमार श्रीवास्तव, प्रो. अरुण पटेल, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, महानगर महिला अध्यक्ष डोली मित्तल, सरवन झा, मनोज सिंह, बबन भाई, नीरज चौधरी, दिवाकर शाही, अजीत निराला, नवीन मनिहारी, अशोक राम, हेमंत जी, अरुण सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें