Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTragic Discovery Woman Found Hanging in Haththa Panchayat Investigation Underway

बंदरा में फंदे से लटका मिला महिला का शव

हत्था पंचायत के वार्ड 10 में रविवार की सुबह 26 वर्षीय मनीषा कुमारी का शव फंदे से लटका मिला। मनीषा की शादी छह साल पहले हुई थी और एक पांच साल की बेटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 9 March 2025 10:22 PM
share Share
Follow Us on
बंदरा में फंदे से लटका मिला महिला का शव

बंदरा, एक संवाददाता। हत्था पंचायत के वार्ड 10 स्थित मलहटोली में रविवार की सुबह फंदे से लटकी महिला की लाश मिली। वह सुरेश सहनी की पुत्री मनीषा कुमारी (26) थी। घर में बिछावन के पास कपड़े के फंदे से लटकी हुई थी। सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार मनीषा की करीब छह वर्ष पहले पुनाश में शादी हुई थी। उसे एक पांच साल की बेटी भी है। मनीषा समस्तीपुर के एक लड़के के साथ लव मैरिज कर ली थी। वे मायके में ही अपने पुत्री के साथ रह रही थी। परिवार के सभी लोग बेंगलुरु में रहते हैं। शनिवार की देर रात मनीषा एक शादी समारोह से आई थी और रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। हत्था और पीयर थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन की। मनीषा के ननिहाल से मामा के आने के बाद शव को फंदे से उतरवाया गया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए हैं। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

हत्था प्रभारी थानाध्यक्ष सोहित यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।