Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTemperature Rise Continues in Muzaffarpur Max Hits 31 2 C

मौसम: पारा 31 के पार, आज से बढ़ेगा दिन-रात का तापमान

मुजफ्फरपुर में तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल का सबसे अधिक है। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 13 डिग्री पर पहुंचा। सोमवार से हवा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 10 March 2025 03:56 AM
share Share
Follow Us on
मौसम: पारा 31 के पार, आज से बढ़ेगा दिन-रात का तापमान

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के मौसम में तापमान में बढ़ोतरी का दौर रविवार को भी जारी रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री की सीमा को पार कर गया। यह इस साल का अधिकतम है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। कृषि विवि, पूसा ने सोमवार से तापमान में और तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि सोमवार से हवा के रूख बदलने की संभावना है। इससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि हवा का रूख पछिया से बदल कर पुरवा हो सकता है। इसके असर से दिन के साथ ही रात के तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है।

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री उपर 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी शनिवार के 12.5 डिग्री के मुकाबले बढ़कर 13 डिग्री पर आ पहुंचा। पूरे दिन पांच किमी की गति से पछिया हवा चलती रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।