Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsSrijanotsav in Muzaffarpur Poetry Festival and Art Exhibition on March 1-2

सृजनोत्सव में रचना संवाद से लेकर दिखेगी अद्भुत कलाकृति

मुजफ्फरपुर में 1 और 2 मार्च को सृजनोत्सव का आयोजन होगा। इसमें युवा काव्य उत्सव और युद्ध से प्रभावित बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृति प्रदर्शनी शामिल होगी। मुख्य अतिथि राजकिशोर राजन और महनूर यार खान...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 21 Feb 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
सृजनोत्सव में रचना संवाद से लेकर दिखेगी अद्भुत कलाकृति

मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता सृजनोत्सव में रचना संवाद से लेकर अद्भुत कलाकृति भी दिखेगी। एक व दो मार्च को शहर में इसका आयोजन होगा। द यूनिवर्सिटी ऑफ द फ्यूचर द्वारा इसका आयोजन हो रहा है। एक मार्च को युवा काव्य उत्सव होगा। इसमें मुख्य अतिथि राजकिशोर राजन होंगे। कवियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। वहीं वरिष्ठ साहित्यकारों से रचना संवाद भी होगा। दो मार्च को युद्ध को झेलने वाले बच्चों और युवा कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृति सह पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित होगी। सामाजिक कार्यकर्ता और फिल्म निर्माता महनूर यार खान मुख्य अतिथि होंगे। छाता चौक पर इसका आयोजन होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें