Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsSrijan Utsav Celebrates Poetry and Young Talent in Muzaffarpur

युवा काव्य महोत्सव में रचना प्रक्रिया पर संवाद

मुजफ्फरपुर में शनिवार को 'सृजनोत्सव' का आयोजन किया गया, जिसमें युवा काव्य महोत्सव का पहला दिन मनाया गया। कवि राजकिशोर राजन को श्री अरविंद साहित्यिक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 13...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 1 March 2025 10:42 PM
share Share
Follow Us on
युवा काव्य महोत्सव में रचना प्रक्रिया पर संवाद

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कविता अंतस मन में प्रवेश के साथ ही नई चेतना का भी प्रसार करती है। शनिवार को यह दृश्य सृजनोत्सव में दिख रहा था, जहां कविता के विभिन्न आयामों को प्रतिष्ठित कवियों व नए रचनाकारों ने रखा।

छाता चौक स्थित हरीतिमा के बागीचे में दो दिनों का साहित्यिक उत्सव ‘सृजनोत्सव का शुभारंभ शनिवार को किया गया। पहले दिन युवा काव्य महोत्सव मनाया गया। प्रथम सत्र में कवि राजकिशोर राजन को श्री अरविंद साहित्यिक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। द यूनिवर्सिटी ऑफ द फ्यूचर संस्था के द्वारा यह सम्मान दिया गया। कवि राजकिशोर राजन ने एकल काव्य पाठ किया। इसमें उन्होंने अपनी कविता ‘क्षण भर के लिए, ‘रहेंगें यहीं आदि कविताएं सुनाईं। वरिष्ठ साहित्यकार नंदकिशोर नंदन ने कहा कि राजकिशोर राजन हिन्दी के उन विरल कवियों में हैं, जिनकी कविता का मूल स्वर मनुष्य की मुक्ति है।

दूसरे सत्र में 13 युवा कवियों ने अपनी कविता का पाठ किया। उनके काव्य पाठ के बाद वरिष्ठ कवियों ने रचना प्रक्रिया पर उनसे संवाद करते हुए कविता के शिल्प और विषय पर चर्चा की। इसके अलग-अलग आयाम पर जानकारी दी गई। रचना संवाद में कवि राजकिशोर राजन, वरिष्ठ कवियत्री पूनम सिंह, भोजपुरी के वरिष्ठ कवि कुमार विरल, रंगकर्मी स्वाधीन दास, गांव जवार के सचिव एम अखलाक, शायर अली अहमद मंजर, दिल्ली से आयी कवयित्री मेधा एवं साहित्यकार नंदकिशोर नंदन शामिल हुए। 13 रचनाकारों को द यूनिवर्सिटी ऑफ द फ्यूचर संस्था की ट्रस्टी डॉ. मनोरमा नंदन एवं हैदराबाद की प्रसिद्ध फिल्म निर्देशिका और सामाजिक कार्यकर्ता महनूर यार खान ने सम्मानित किया। सम्मानित युवा रचनाकारों में अंजलि, असजाद, अंशु, आस्था, स्मृति सुमन, शुभ्रा, तनिष्का, उज्ज्वल, रविदेव, मोहित, आदर्श राज, ऋतु, शिव कुमार शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें