Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsSahibganj Shooting Incident 10-Year-Old Ayush Shot Over Case Settlement Dispute

बच्चे को गोली मारने में पांच नामजद, दो को भेजा जेल

साहेबगंज के मोरहर गांव में 10 वर्षीय आयुष को केस सुलह करने से इंकार करने पर गोली मारी गई। उसकी मां ने नितेश कुमार, चंदेश्वर ठाकुर, अजय ठाकुर, सीता देवी और रितेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 10 April 2025 08:57 PM
share Share
Follow Us on
बच्चे को गोली मारने में पांच नामजद, दो को भेजा जेल

साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र की रूपछपरा पंचायत के मोरहर गांव में बीते बुधवार को केस सुलह करने से इंकार पर आयुष (10) को गोली मारने के मामले में उसकी मां पम्मी देवी ने केस दर्ज कराया है। इसमें नितेश कुमार, चंदेश्वर ठाकुर, अजय ठाकुर उर्फ पप्पू, सीता देवी और रितेश कुमार को नामजद किया है। उसने पुलिस को बताया कि सभी आरोपित हथियार से लैस होकर दरवाजे पर आ धमके। नितेश ने कहा कि केस सुलह क्यों नहीं कर रही हो। इसी बीच अजय ठाकुर ने अपहरण की नीयत से आयुष को उठा लिया। आयुष को पकड़ने लगी तो नितेश ने जान मारने की नीयत से गोली चला दी, इस दौरान वह झुक गयी। उसके बाद नितेश ने आयुष को गोली मार दी। नितेश ने गले से सोने की सिकड़ी छीन ली। कपड़ा फाड़ दिया। घर में रखा 40 हजार नकद ले लिया। वहीं रितेश ने दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायरिंग की। चंदेश्वर ठाकुर ने दस दिनों में केस सुलह नहीं करने पर पूरे परिवार को जान मार देने की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार रितेश कुमार और चंदेश्वर ठाकुर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बचे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें