Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsSahebganj Tourism Development Minister Raju Kumar Singh Announces Plans for Infrastructure

साहेबगंज में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं : मंत्री

साहेबगंज में पर्यटन मंत्री डॉ. राजू कुमार सिंह ने कहा कि साहेबगंज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड और सार्वजनिक शौचालयों के लिए राशि आ गई है। मुखिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 1 March 2025 09:21 PM
share Share
Follow Us on
साहेबगंज में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं : मंत्री

साहेबगंज। पर्यटन मंत्री डॉ. राजू कुमार सिंह ने कहा कि साहेबगंज पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। यहां पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं हैं। बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड एवं सार्वजनिक शौचालयों के लिए राशि आ चुकी है। वे शनिवार को प्रखंड कार्यालय में शनिवार को बोल रहे थे। इस दौरान प्रमुख पति विकेश कुमार सिंह ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इधर, विसुनपुर कल्याण पंचायत के मुखिया जितेंद्र भगत के नेतृत्व में वार्ड छह के सदस्य मो. रुस्तम, चांद मोहम्मद, मोनू सिंह, खोभारी साह ने मंत्री को आवेदन देकर रास्ते की मांग की। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामनरेश मालाकार, धर्मेंद्र सहनी, सोनू सिंह, बीडीओ मीनू कुमारी, सीओ पिंकी राय, मणि रोशन कुमार, कौशलकिशोर महतो आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें