Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsRPF Saves Life CPR Revives Man at Muzaffarpur Junction

जंक्शन पर हार्ट अटैक से यात्री बेहोश

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर संजय कुमार मिश्रा नामक व्यक्ति बेहोश होकर गिर गए। आरपीएफ के जवानों ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। संजय को हार्ट अटैक आया था। रेल डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया और उन्हें सदर अस्पताल...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरWed, 5 March 2025 12:17 AM
share Share
Follow Us on
जंक्शन पर हार्ट अटैक से यात्री बेहोश

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के पश्चिमी एफओबी पर मंगलवार की दोपहर को एक व्यक्ति संजय कुमार मिश्रा बेहोश होकर गिर गये। परिजन चीख पुकार करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही आरपीएफ के प्रधान आरक्षी संतोष कुमार झा और आरक्षी राजू कुमार मौके पर पहुंचे।

प्रधान आरक्षी ने मरीज का लक्षण देखकर उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। राजू कुमार ने रेल डॉक्टर को सूचना दी। करीब पांच मिनट का सीपीआर देने के दौरान संजय को होश आया। तबतक रेल डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे और उनका प्राथमिक उपचार किया। फिर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उनका इलाज चल रहा है।

मधुबनी के रहने वाले हैं संजय :

रेल डॉक्टर शालीग्राम चौधरी ने बताया कि संजय कुमार मिश्रा को हार्ट अटैक आया था। जवान के सीपीआर देने से उनकी जान बच गयी। संजय मधुबनी के फुलपरास के रहने वाले हैं। वह अपने परिजनों के साथ 13211 जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से प्लेटफॉर्म संख्या दो पर उतरे थे। उनलोगों को नरकटियागंज जाना था।

स्ट्रेचर का नहीं किया इंतजार :

इधर, आरपीएफ जवानों ने एफओबी से संजय कुमार मिश्रा को नीचे उतारने के लिए स्ट्रेचर का इंतजार नहीं किया। प्रधान आरक्षी संतोष कुमार मिश्रा, आरक्षी राजू कुमार और तीन कुली उन्हें उठाकर प्लेटफॉर्म एक पर ले गये। जहां से रेल अस्पताल के एंबुलेंस से आरपीएफ की निगरानी में संजय कुमार मिश्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें