तापमान बढ़ने से झुलसने लगे शाही लीची के दाने
मुजफ्फरपुर में तापमान बढ़ने से शाही लीची के दाने झुलसने लगे हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। 6 मई को 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान 8 मई को 39.6 डिग्री पर पहुँच गया। बागों में सिंचाई कर रहे किसानों...

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तापमान बढ़ने और पछिया हवा चलने से शाही लीची के दाने झुलसने लगे हैं। इससे लीची किसानों की चिंता बढ़ गई है। बीते छह मई को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस था जो आठ मई को 39.6 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही पछिया हवा भी लगातार चल रही है। कांटी के किसान सह व्यापारी भोला त्रिपाठी ने बताया कि आठ मई के बाद से लगातार तापमान में बढ़ोतरी जारी है। इसका प्रभाव शाही लीची के दाने पर दिखने लगा है। उन्होंने बताया कि लीची के लिए दोरस हवा लाभदायक होती है, जो छह मई तक चली थी।
उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी के साथ पछिया गर्म हवा दाने जला रहा है। कुढ़नी सुमेरा के लीची व्यापारी मो. निजाम ने बताया कि वर्तमान में जो किसान अपने बागों में निरंतर सिंचाई कर रहे हैं, उनके बगान की लीची को कम नुकसान है। चाइना पर तापमान का कम असर मीनापुर के किसान सह व्यापारी सुबोध कुमार ने बताया कि तापमान का असर चाइना लीची पर काफी कम है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के बाद से लीची तैयार होने लगेगी। इस बीच सिंचाई ही एक मात्र साधन है। दोपहर में छिड़काव नहीं करने का सुझाव राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र मुशहरी के निदेशक डॉ. विकास दास ने बताया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए किसान दोपहर में किसी भी प्रकार का छिड़काव नहीं करें। इससे शरद-गरम का प्रभाव लीची पर पड़ सकता है। लीची में लगातार नमी बनाए रखने की जरुरत है, ताकि पेड़ से लीची नहीं झड़े।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।