भाई की गुमशुदगी की सनहां दर्ज करा लौट रही युवती से छेड़खानी
मुजफ्फरपुर के रामदयालु इलाके में एक युवती के साथ तीन मनचलों ने छेड़खानी की। पीड़िता के शोर मचाने पर दो आरोपितों को पकड़ लिया गया जबकि एक भाग निकला। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों...

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु इलाके में एक युवती से छेड़खानी की गई। एक बाइक पर सवार तीन मनचलों ने सरेराह घटना को अंजाम दिया। हालांकि, पीड़िता के शोर मचाने पर जुटे लोगो ने दो मनचलों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा भाग निकला। इस संबंध में पीड़िता ने सदर थाना में एफआईआर कराई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सकरा इलाके की रहने वाली है। वर्तमान में रामदयालु स्टेशन स्थित एक मोहल्ले में किराए पर रहती है। एफआईआर में पीड़िता ने बताया है कि गुरुवार को भाई की गुमशुदगी का सनहां दर्ज कराने सदर थाना गई थी। वहां से लौटने के दौरान रामदयालु से पासवान टोला जाने वाली सड़क पर नशे में धुत एक बाइक पर सवार तीन लोग आए। इसमें से एक बाइक से कूदकर आया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर लोग जुटे और दो को पकड़ लिया। तीसरा वहां से भाग निकला। पकड़े गए दोनों आरोपितों ने अपना नाम अनुकूल कुमार और रितिक राज बताया। दोनों नवल किशोर नगर के रहने वाले हैं। वहीं, भागने वाले का नाम खबरा गिरिजा नगर का प्रभात कुमार बताया।
सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। फरार की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।