Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Weather Update Temperature Rise Expected Over 39 Degrees

मौसम : हवा का रूख बदला, आज 39 के पार जा सकता है पारा

मुजफ्फरपुर में पिछले 24 घंटे में मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 7 April 2025 04:58 AM
share Share
Follow Us on
मौसम : हवा का रूख बदला, आज 39 के पार जा सकता है पारा

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के मौसम में पिछले 24 घंटे के दौरान कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिला। केवल हवा का रुख पछिया से बदलकर पुरवा हो गया। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ पारा 39 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई है।

इधर, रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी आई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की दिशा बदलने से सुबह में नमी की मात्रा 90 प्रतिशत पर पहुंच गई। हालांकि, दोपहर में यह गिरकर महज 35 प्रतिशत पर आ गई, जिससे लोगों को दिन में जलनवाली गर्मी का सामना करना पड़ा।

मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को पूरे दिन प्रचंड गर्मी का पूर्वानुमान जारी किया है। तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के साथ इसके 39 डिग्री के पार की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 19 से 20 डिग्री के आस पास बना रह सकता है। वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि सोमवार के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। तापमान में आंशिक कमी आने की उम्मीद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें