Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Weather Forecast Rising Temperatures Expected in Next Five Days

मौसम : अगले पांच दिनों में तीन डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

मुजफ्फरपुर में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक बढ़ सकता है। कृषि विवि, पूसा के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार से हवा के रूख में बदलाव होगा, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 22 Feb 2025 03:58 AM
share Share
Follow Us on
मौसम : अगले पांच दिनों में तीन डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक बढ़ सकता है। कृषि विवि, पूसा के मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अगले 26 फरवरी तक के पूर्वानुमान में आनेवाले दिनों में तेजी से तापमान के बढ़ने की संभावना जताई गई। साथ ही रविवार से एक बार फिर से हवा के रूख में बदलाव आने की बात कही गई।

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान करीब 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 13.6 डिग्री पर जा पहुंचा। यह इस महीने का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान रहा। वहीं पिछले 24 घंटों में हवा में नमी की मात्रा में भी काफी कमी आई। सुबह में यह घटकर 80 प्रतिशत तो दोपहर दो बजे 50 प्रतिशत पर आ पहुंचा।

वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि जिले में हवा का रूख पूरवा है। इस कारण बंगाल की खाड़ी से आनेवाली गर्म हवा के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। इसके बाद हवा के रूख रविवार से पुरवा से बदलकर पछिया हो जाएगा। इसके बाद पश्चिम भारतीय क्षेत्रों से आनेवाली गर्म हवा के कारण मार्च में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने के आसार दिख रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें