Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Experiences Extreme Heat Temperatures Soar Past 40 Degrees

मौसम : पारा फिर 40 के पार, फिलहाल राहत के नहीं आसार

मुजफ्फरपुर में रविवार को दिन की शुरुआत बादलों से हुई, लेकिन दोपहर में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया। पछुआ हवा के कारण लोग जलन और उमस से परेशान रहे। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों में और गर्मी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 12 May 2025 04:25 AM
share Share
Follow Us on
मौसम : पारा फिर 40 के पार, फिलहाल राहत के नहीं आसार

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रविवार की सुबह की शुरुआत बादलों से ढके आसमान से हुई, लेकिन दोपहर होते-होते गर्मी का प्रचंड रूप दिखा। वहीं, तेज गति से चलती पछुआ हवा से लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। इससे लोग जलन के साथ ही उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 40 के पार चला गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 2.5 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गर्मी के वर्तमान हालात से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी।

केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार के अनुसार अधिकतम तापमान के 43 डिग्री तो न्यूनतम तापमान के भी 28 डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के अंत में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद ही पारा 40 से नीचे आएगा। इधर, रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से क्रमश: 4.1 डिग्री और 1.5 डिग्री अधिक रहा। इस दौरान हवा में नमी की मात्रा सुबह में 75 प्रतिशत तो दोपहर दो बजे 40 प्रतिशत रही। इससे मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा। पछुआ हवा चलने से लोगों को जलन महसूस हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें