Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMurder of 30-Year-Old Anita Devi Husband and Ten Others Named in FIR

मोतीपुर में विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब

मोतीपुर के सेंदुआरी गांव में 30 वर्षीय अनिता देवी की हत्या कर दी गई और शव को गायब कर दिया गया। अनिता के पिता ने पति विंदेश्वर राय समेत दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अनिता की हत्या के पीछे पति...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 17 March 2025 01:01 AM
share Share
Follow Us on
मोतीपुर में विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव में शनिवार को विवाहिता 30 वर्षीय अनिता देवी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। वह गांव निवासी विंदेश्वर राय की पत्नी थी। मामले में अनिता के पिता मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोरसंडी निवासी रमेश राय ने दामाद विंदेश्वर सहित दस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अनिता को चार बच्चे हैं। पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही पति अनिता को परेशान और प्रताड़ित करता था। इसको लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर पंचायती भी हुई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार के सुबह 11 बजे के करीब उनकी दूसरी बेटी जिसका ससुराल भवानीडीह है। उसने फोन कर जानकारी दी कि अनिता को मारा पिटा जा रहा है। जब तक वे घर से अनिता के ससुराल पहुंचते तब तक ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए थे। घर में अनिता भी नहीं थी। ग्रामीणों ने बताया कि विंदेश्वर ने अनिता की हसुआ से गला काटकर हत्या कर आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया है। थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया कि मामले में पति सहित दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें