पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श
मोतीपुर में पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक हुई, जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने पॉली क्लीनिक में दवा और स्टाफ की कमी पर नाराजगी जताई। बैठक में कई पूर्व...

मोतीपुर। गांधी चौक स्थित जितेंद्र गुप्ता के आवास पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मोतीपुर शाखा की कृष्णा सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने पॉली क्लीनिक में दवा, डॉक्टर और स्टाफ की कमी पर नाराजगी जताते हुए शाखाध्यक्ष से यथाशीघ्र निदान की बात कही। इस मौके पर संजय कुमार सिंह, कामाख्या प्रसाद सिंह, राम इकबाल शर्मा, मनोज साह, विश्वनाथ ठाकुर, जलेश्वर शाही, सुदर्शन शर्मा, विनय कुमार सिंह, केशव प्रसाद सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, सुभाष चंद्र पंडित, शंभू साह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।