झारखंड पुलिस ने दो आरोपितों के घर चिपकाया इश्तेहार
साहेबगंज में झारखंड पुलिस ने अनिल पासवान और राजकिशोर यादव के घर पर इश्तेहार चिपकाए हैं। दोनों ठेकेदार के तहत जमशेदपुर में एक फैक्ट्री में काम करते थे। 21 अक्टूबर 2020 को सिदगौड़ा थाने में चोरी की...

साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के रामपुरखुर्द निवासी अनिल पासवान एवं हिम्मतपट्टी निवासी राजकिशोर यादव के घर पर झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को इश्तेहार चिपकाया है। झारखंड के पूर्वी सिंहभूमि जिला के सिदगौड़ा थाने के एएसआई देवशरण महतो ने बताया कि दोनों जमशेदपुर में ठेकेदार के अंदर में रहकर एक फैक्ट्री में काम करते थे। पांच छह लोगों ने मिलकर फैक्ट्री के स्टोर में चोरी कर भाग गए थे। मामले को लेकर 21 अक्टूबर 2020 को सिदगौड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जहां कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया। इस मौके पर साहेबगंज के एएसआई महेंद्र प्रसाद मंडल भी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।