भाजपा महिला मोर्चा ने मनाा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को महिला मोर्चा रामदयालुनगर मंडल की

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को महिला मोर्चा रामदयालुनगर मंडल की भाजपा नेत्री संगीना कुशवाहा के आवास पर हर्षोल्लास के महिला दिवस मनाया गया। जिसमें पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये है जिसमें सबसे महत्वपूर्ण 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि मोदी सरकार में महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं। पुरुष से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं। मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन ने कहा कि आज की महिला पुरुष से भी आगे जा रही है, महीनों से सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष मे सफलतापूर्वक कार्य कर रही है। अगले महीने पृथ्वी में लौटेंगी। हमारे राष्ट्रपति महिला हैं, वित्तमंत्री महिला हैं, मेट्रो ट्रेन, पायलट आदि महिलाएं बन रही है। मौके पर भाजपा नेत्री संगिना कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मंजू सिंह, नगीना देवी, पूनम वर्मा, किरण झा, विभा पंडित, ज्योति कुमारी, कामावती देवी, नीलम पांडे, कविता सिंह, शिला देवी, स्वेता कुमारी, मनोरमा कुमारी, अन्नू देवी, छवि अनुपम कुमारी, डॉ. मोनालिसा, ललिता कुमारी, रीता देवी, किरण देवी आदि मौजूद थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।